फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशों ने ही मारी थी सिपाही को गोली

Wed, 02 Mar 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर की डिफेंस कॉलोनी में सोमवार रात दो बजे सिपाही दिनेश कुमार को गोली मारने वाले बदमाश गोकश ही निकले हैं। पुलिस ने 24 घंटों के भीतर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। इनके नाम सिंधी, इमरान और मुस्तकीम हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तीनों पहले गोकशी में पकडे़ जा चुके हैं। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो पकड़े जाने के डर से गोली चला दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वारदात के तरीके से ही लग रहा था कि इसमें गोतस्कर या गोकशों का हाथ हो सकता है। इसके अलावा हमलावरों की गाड़ी का नंबर भी नोट कर लिया गया था। इसकेसहारे उनका पता लगाया गया। दिन भर उनकी तलाश चली। मंगलवार रात उनकी गिरफ्तारी हो गई।
इंस्पेक्टर सदर बाजार थाना ने बताया कि सिंधी, मुस्तकीम और इमरान से पूछताछ की जा रही है। तीनों ने बताया है कि वे ही सिपाही को गोली मारकर भाग गए थे। तीनों गोकशी करते हैं। उनसे तमंचा भी बरामद कर लिया गया  है। सिंधी ने हाल ही में दरोगा बनकर लूट की थी। तीनों आरोपी सदर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनसे इनके साथियों के नाम मालूम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें, रात में चेकिंग के दौरान बोलेरे सवार बदमाशों ने फायर कर दिए थे। एक गोली सिपाही दिनेश कुमार को लगी थी। उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हालत में सुधार बताया गया है।
उधर, रात में चेकिंग के दौरान लोहामंडी क्षेत्र में काले रंग की स्कारपियो बरामद की गई। पुलिस को देखकर चालक इसे छोड़कर भाग गया था। इसमें बड़ा छुरा मिला है। अंदर मांस की बदबू आ रही है। पुलिस नंबर केआधार पर इसके मालिक का पता लगाने को कोशिश कर रही है।
बाज नहीं आ रहे गोकश
आगरा। मंटोला में विहिप नेता अरुण माहौर की हत्या के बाद शहर भर में गोकशी के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बावजूद गोकश बाज नहीं आ रहे हैं। सिपाही को गोली मारे जाने की घटना का खुलासा होने पर यही सामने आया है कि गोकश सदर क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें