फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन कोतवाली पर धरने को मजबूर हुईं बेटियां

Sun, 30 Apr 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
वृंदावन कोतवाली में प्रदर्शन करतीं बेटियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मनगरी में बेवजह बदनामी का दंश झेल रहीं बेटियों ने रविवार को पुलिस की चौखट पर धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर उनके आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। हालांकि अधिकारियों के समझाने और सुरक्षा देने के साथ आरोपी की गिरफ्तारी तक वृंदावन में अभियान चलाने के आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिनों पहले वृंदावन की युव‌तियों और महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हो गए थे। उन पर आपत्तिजनक कमेंट भी किए गए। कई दिनों तक पुलिस ने भी मामले का संज्ञान नहीं लिया। पीड़ित बेटियां और उनका परिवार बदनामी के डर से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। 

इस पर सामाजिक कार्यकर्ता डा. लक्ष्मी गौतम ने लड़कियों की बात पुलिस तक पहुंचाने में मदद की और मामलें में 27 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज की गई। लेकिन पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं लगा। इधर 
विज्ञापन

पीड़ित युवतियों का कहना था कि वो जब भी स्कूल, बाजार, ट्यूशन जाती हैं तो लोगों की निगाहें उन पर लग जाती हैं। वो इतनी आशंकित हैं कि घर से निकलने से बचती हैं। 

रविवार को ये सभी डा. लक्ष्मी गौतम के साथ वृंदावन कोतवाली में जाकर धरने पर बैठ गईं और कहा कि पुलिस जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती वे कोतवाली में ही रहेंगी। बाहर निकलने से डर लगता। हालांकि बाद में जब पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया तो पी‌ड़िताओं ने धरना समाप्त कर दिया।  मामले में डा. लक्ष्मी गौतम का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया तो और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। कोतवाली पहुंचे सीओ सदर अजय कुमार ने आश्वासन दिया कि मुख्य आरोपी को कुछ दिन में ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने पीड़ित युवतियों को सुरक्षा का आश्वासन भी दिया।
 
एसटीएफ और साइबर सेल से ली जा रही मदद जिस एकाउंट से फोटो पोस्ट की गई थीं वो फेसबुक एकाउंट बंद हो चुका है। अब पुलिस साइबर सेल और एसटीएफ की मदद ले रही है। सीओ सदर अजय कुमार के अनुसार फेसबुक का आईपी एड्रेस जुटाने के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया कार्यालय में मेल के माध्यम संपर्क किया जा रहा है। पूरी जानकारी मिलने में 7 से 20 दिन का समय भी लग सकता है। संबंधित पोस्ट पर गलत कमेंट और लाइक करने वालों की सूची भी तैयार की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने शाहबिहारी मंदिर, स्टेट बैंक और गांव राजपुर से कई युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें