फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु का ताल : बाल बाल बची नाबालिग निर्भया

Fri, 08 Jul 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-मथुरा हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास गुरुवार रात करीब 11:30 बजे किशोरी के साथ प्राइवेट बस में दुराचार का प्रयास किया गया। उसने खिड़की से कूदकर आबरू बचाई और भागकर पास ही स्थित मंदिर में पहुंच गई। आरोप बस के चालक परिचालक व अन्य एक युवक पर है। मंदिर पर मिले लोगों ने आरोपियों को पास ही स्थित एक ढाबा से पकड़कर सिकंदरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों बताया कि किशोरी नहीं भागती तो दिल्ली के निर्भया जैसी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन

औरैया निवासी 17 वर्षीय किशोरी 10वीं की छात्रा है। उसके पिता किसान हैं। उसे बुआ के पास वृंदावन जाना था। वह निजी बस में औरैया से आई थी। किशोरी और महिला के अलावा सभी सवारियां आगरा में ट्रांसपोर्ट नगर पर उतर गईं। गुरुद्वारा के पास महिला भी उतर गई। किशोरी ने बताया कि  ड्राइवर ने उससे पूछा कि कहां जाना है। उसने वृंदावन बताया तो वह उसे ले जाने के लिए तैयार हो गया।
उसने साथियों के साथ एक ढाबा पर खाना खाया और फिर उसे लेकर चल दिया। बस में वह और ड्राइवर ही थे। जबकि परिचालक और अन्य युवक छत पर थे। सिकंदरा में गुरुद्वारा से थाना की तरफ थोड़ा आगे निकलते ही सुनसान जगह पर उसने बस रोक ली। आरोप है कि वह छेड़छाड़ करने लगा। बकौल किशोरी, वह शोर मचाने लगी तो उसने दरवाजे बंद कर लिए। 
विज्ञापन

वह उससे भिड़ गई, लेकिन छेड़छाड़ करता रहा। किशोरी ने बताया कि वह बस की खिड़की से कूद गई। उसे पैर में चोट आई है। तभी परिचालक और अन्य युवक ने उसे पकड़ लिया। छेड़छाड़ करने लगे। वह किसी तरह वहां से भागी। पास ही स्थित एक मंदिर में मौजूद लोगों को पूरा घटनाक्रम बताया। वे आरोपियों की तलाश में लग गए। ढाबा पर ड्राइवर मिल गया। उसे किशोरी ने पहचान लिया। इसके बाद उसके दोनों साथी भी पकड़े गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि  आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। किशोरी तहरीर देगी तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें