मैनपुरी के गांव जलालपुर में युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। हत्या की वजह दूसरे युवक से युवती की बढ़ती नजदीकियां बनीं।
बेवर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी राकेश कुमार की पुत्री बबीता (18) की गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवती का शव घर में जीने के पास पड़ा मिला। शनिवार सुबह शव देखकर परिवार में चीत्कार मच गई।
जानकारी मिलने के बाद एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचकर छानबीन की। युवती के पिता ने गांव के ही गौरव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।