फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को घर में प्रेमी संग देख नहीं कर पाया बर्दाश्त, दी ऐसी दर्दनाक मौत

Tue, 31 Oct 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
शिवानी वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में सेवला सराय (सदर) स्थित ओम एन्क्लेव कॉलोनी में शनिवार रात को बीएससी की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार तड़के खून से लथपथ शव घर में छत की सीढ़ियों पर मिला। छत पर और सीढ़ियों से नीचे तक  खून के धब्बे मिले हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड को उसके पिता ने अंजाम दिया है। घर में बेटी को प्रेमी के साथ देखकर पिता ने हत्या कर दी। प्रेमी के सामने आने पर यह राज खुला। इससे पहले पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 

मुकदमे में अब पिता को आरोपी बनाया जाएगा। आरोपी पिता हिरासत में है। प्रेमी से भी पूछताछ की जा रही है। छात्रा की छह फरवरी, 2018 को शादी होने वाली थी। 
विज्ञापन

प्रेमी को बुलाया था घर

ओम एन्क्लेव निवासी रविंद्र नाथ वर्मा प्रधान डाकघर में कर्मचारी है, उसके तीन बच्चों में शिवानी वर्मा (20) बड़ी थी। एक भाई शिवम और दूसरा सचिन है। घर में ही भूतल पर किरायेदार रहता है। शिवानी आगरा कालेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। भाई सचिन और मां उषा परिक्रमा लगाने शनिवार शाम साढ़े छह बजे मथुरा गए थे। घर में पिता और शिवम ही थे।

सीओ सदर ने बताया कि शिवानी के दो साल पहले से शाहगंज के केदार नगर निवासी शानू कुमार उर्फ गौरव से प्रेम संबंध थे। पुलिस हिरासत में गौरव ने पुलिस को बताया कि शिवानी के बुलाने पर वह रात आठ बजे उसके घर पहुंचा था। इसके बाद वह पड़ोसी की छत पर छुप गया। रात 12 बजे शिवानी उसे पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गई।
विज्ञापन

पिता ने देखा ये

पर‌िवारीजन - फोटो : अमर उजाला
रविवार तड़के 3:30 बजे शिवानी के पिता ऊपर आ गए। उन्होंने दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद कटर से हमला बोल दिया। शिवानी ने बीचबचाव किया। इस दौरान पेपर कटर लगने से शिवानी की मौत हो गई। 

बचने की कोशिश और हाथापाई में गौरव केएक हाथ की दो उंगली कट गईं। वह छत के रास्ते भाग गया।  इससे पहले पिता ने सुबह पुलिस को बताया कि रात 12 बजे तक शिवम ने बहन शिवानी को फोन पर बात करते देखा था। इसके बाद वह सो गया। 

रविवार तड़के 4:30 बजे वह जागे तो किचिन से गैस की दुर्गंध आ रही थी। अंदर गए तो सिलेंडर से गैस निकल रही थी। उन्होंने एग्जास्ट चला दिया। इसके बाद पहली मंजिल पर गए। यहां से छत की सीढ़ियों पर गए तो शिवानी की लाश पड़ी मिली। तब उन्होंने किरायेदार पंकज सिंह भदौरिया को जगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें