फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख लोगों को ले डूबा ज्यादा ब्याज का लालच, 160 करोड़ का फ्राड

Tue, 13 Jun 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
‌fraud
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की कंपनी सनशाइन इंफ्राबिल्ड कारपोरेशन ने पैसा जमा कराने पर बैंकों के मुकाबले पांच से सात फीसदी ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर एक लाख लोगों से 160 करोड़ रुपये ठग लिए हैं। कंपनी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के कई थानों में केस दर्ज कराए जा चुके हैं।  
विज्ञापन


कोर्ट ने आदेश दिया है कि कंपनी की संपत्त्ति नीलाम कर पीड़ितों की रकम लौटाई जाए। कंपनी की आगरा में भी संपत्ति है। इसका पता चलने पर तीन पीड़ित मंगलवार को आगरा एसएसपी से मिले। एसएसपी ने उन्हें हर संभव मदद कराने का भरोसा दिया।

कंपनी की कई और सहायक कंपनियां हैं। इनके नाम हैं सनशाइन क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड, सनशाइन फिनलिक लिमिटेड और बीपीएन रीयल एस्टेट। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से आए युगल किशोर ने बताया कि उसने कंपनी में एक लाख और उसके परिवार के लोगों ने कुल मिलाकर 25 लाख रुपया निवेश किया। 
विज्ञापन


दुर्ग के ही सुरेश कुमार ने बताया कि उसने 11 लाख और उसके रिश्तेदारों ने 70 लाख, राजनंद के गेंदा लाल दिवाकर ने बताया कि उसने सात लाख और उसके परिवार ने 40 लाख रुपये का निवेश किया। इसी तरह लगभग पिछले सात सालों में एक लाख लोगों ने रुपये कंपनी में जमा कराए थे। किसी ने एफडी कराई तो किसी ने आरडी खाता खोला। 

कंपनी ने सेविंग एकाउंट भी खोले थे। बैंकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज का लालच दिया था। एक स्कीम थी एक लाख रुपया जमा कराने पर हर महीने ब्याज के रूप में एक हजार रुपये मिलेंगे। सबसे ज्यादा पैसा इसी में जमा कराया गया। कई लोगों को कुछ समय एक -एक हजार मिला, इसके बाद पैसा नहीं दिया गया।

एफडी का समय पूरा होने पर भुगतान नहीं किया गया। कुल 160 रुपया लेकर कंपनी भाग गई, आफिस पर ताला लटक गया। कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ रायपुर, धमतरी, कोरिया में केस दर्ज हैं। कोर्ट ने कंपनी की संपत्ति बेचकर निवेशकों का पैसा लौटाए जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें