फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर सर्च के नाम पर सराफ को लूटा, सूटबूट में आए ठग

Mon, 03 Jul 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला घिरोर (मैनपुरी)
विज्ञापन
ठगी - फोटो : file
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र स्थित एक सराफा की दुकान पर आयकर अधिकारी बनकर पहुंचे दो ठग दो किलो चांदी लेकर रफूचक्कर हो गए। ठगी की जानकारी होने के बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी जुटाई। मगर ठगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र निवासी सुरेंद्र वर्मा की कस्बा के बाजार में सराफ की दुकान है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे जब वह दुकान पर बैठे थे। तभी सूट बूट पहने दो लोग उसकी दुकान पर आए। बताया कि वह आयकर अधिकारी हैं। सराफ व्यापारी से एक बैग मांगा और कुछ ही देर में उसकी दुकान में रखी करीब दो किलो चांदी उसमें रख ली। 

सराफा व्यापारी कुछ समझ पाता उससे पहले ही उसे थाने आने की बात कहकर दोनों ठग वहां से निकल गए। व्यापारी ने जब दुकान से बाहर निकल कर देखा तो उनका कोई अता पता नहीं था। वह तुरंत ही थाने पहुंचा और अधिकारियों से मिलने की बात कही। मगर थाने में बताया कि वहां कोई अधिकारी चांदी लेकर नहीं आए हैं। पुलिस ने व्यापारी से ठगों के हुलिया आदि की जानकारी जुटाई। साथ ही उनकी तलाश की लेकिन हाथ नहीं लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें