फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर 300 लोगों से एक करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2021 09:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • दिल्ली, बिहार और मथुरा के रहने वाले हैं आरोपी
  • आरोपियों ने बना रखी हैं फर्जी ई-कॉमर्स कंपनी
  • क्रेडिट कार्ड धारक को फोन कर हासिल करते थे जानकारी 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और आगरा के थाना खेरागढ़ की पुलिस टीम ने साइबर ठगों के ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो 300 लोगों से एक करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, एक स्कॉर्पियो, एक होंडा सिटी कार, 6.59 लाख रुपये नगद और 15 डायरियां मिली हैं। 

विज्ञापन


डायरियों में 6000 से ज्यादा लोगों के क्रेडिट कार्ड का डाटा है। यह गिरोह क्रेडिट कार्ड धारकों को फोन करके जानकारी हासिल कर खुद की बनाई फर्जी वेबसाइट कंपनी पर शॉपिंग करता है और रकम अपने खातों में जमा करा लेता है। पांच साल से ठगी कर रहे थे।

आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पिछले दिनों एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट लिमिटेड के अधिकारियों ने एडीजी एसटीएफ से शिकायत की थी। खेरागढ़ क्षेत्र में इसी तरह क्रेडिट कार्ड धारक से ठगी की गई थी। इस संबंध में खेरागढ़ थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

शिकंजा : सरगना के घर से पकड़े गए चारों
एसएसपी ने बताया कि मंगलवार को फरीदाबाद के सूर्य नगर से सरगना सौरभ भारद्वाज समेत चार को गिरफ्तार कर लिया गया। गैंग के सरगना सौरभ और आस मोहम्मद हैं। सौरभ मूल रूप से भागलपुर, बिहार का है। फिलहाल फरीदाबाद में रह रहा था। 

आस मोहम्मद उर्फ आशु निवासी संगम विहार, नई दिल्ली का है। वह फिलहाल फरीदाबाद में रह रहा था। लखन गुप्ता उर्फ गोलू निवासी संगम विहार, नई दिल्ली और शिवम गुप्ता निवासी बादाम गड़ी नेरा, मथुरा का है। वह भी संगम विहार, नई दिल्ली में रह रहा था।

शातिर : सौरभ और आस मोहम्मद ने बना रखी हैं फर्जी ई-कॉमर्स कंपनी
सौरभ भारद्वाज ने प्रताप एंटरप्राइजेज नाम से ई-कामर्स कंपनी बनाई थी, जिसका प्रोपराइटर वह खुद है। इसमें आस मोहम्मद पार्टनर था। इसके साथ ही सौरभ ने इंडिया शॉपी लाइट नाम से एक और ई-कॉमर्स कंपनी बनाई, जिसका प्रोपराइटर आस मोहम्मद को बनाया। 
विज्ञापन

आरोपी शिवम गुप्ता के नाम पर भी शिव एंटरप्राइजेज के नाम से कंपनी बना रखी है। गैंग ने ज्यादातर पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्य के लोगों को ठगा है। पुलिस अन्य राज्यों में दर्ज मुकदमों की जानकारी प्राप्त कर रही है।

साजिश: ऐसे करते थे ठगी
1. जिन कंपनियों की मदद से बैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहकों तक पहुंचाते हैं, उनसे कार्ड का डाटा ले लेते थे।
2. कार्डधारकों को फोन करके कहते थे कि इसे चालू करा लें तो रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे, सीवीवी नंबर और ओटीपी पूछ लेते थे।
3. इसके बाद क्रेडिट कार्ड से खुद की बनाई फर्जी ई-कॉमर्स साइट पर शॉपिंग दर्शाते थे और रकम अपने खातों में जमा करा लेते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें