फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी के बहाने मासूम को ले गया मंदिर के पीछे, हवस मिटाने को दरिंदे ने किया ये

Wed, 11 Oct 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बरहन (आगरा)
विज्ञापन
minor rape
विज्ञापन
आगरा में बरहन क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप गांव के ही 55 वर्षीय अधेड़ पर है। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


वह बच्ची को टॉफी का लालच देकर मंदिर के पास झाड़ियों में ले गया था। बच्ची लहुलुहान हो गई। उसकी चीख सुनकर आस पास के लोग पहुंचे। तब बच्ची को छुड़ाया जा सका। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया गया है कि बच्ची मंदिर के पास खेल रही थी। और भी कई बच्चे वहां पर थे। सभी खेल रहे थे। तभी शराब के नशे में धुत अधेड़ वहां पहुंचा। उसके हवस की आग बुझाने के लिए साजिश बनाई। बच्चों को पांच-पांच रुपये देकर भेज दिया।
विज्ञापन

बच्चों को हो गया शक

केवल चार साल की बच्ची को वहीं रोक दिया। उसे टाफी का लालच दिया और मंदिर के पास झाड़ी में ले गया। उधर बच्चे चले तो गए लेकिन उनका माथा ठनक गया था। उन्होंने घर जाकर बात बताई। उधर से बच्चों के परिवारीजन आ रहे थे। इधर बच्ची की चीख निकली। वे लोग दौड़े-दौड़े आए।

दरिंदे को मौके से पकड़ लिया गया। बच्ची लहुलुहान हालत में थी। उसे डाक्टर के पास ले जाया गया। यूपी - 100 को फोन मिलाया गया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी को उसके हवाले कर दिया गया। 

सहम गए बच्चे, घरों से नहीं निकले

थाना प्रभारी सुभाष सिंह कठेरिया ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, बच्ची का पिता घर पर नहीं था। वह काम से बाहर गया था। बच्ची के चाचा ने तहरीर दी है।

इस घटना का पता चलने पर दहशत फैल गई। लोग डर गए। बच्चे सहम गए। कोई घर से बाहर नहीं निकला। सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि घटना गंभीर है। इसमें कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सफेदपोश पहुंचा समझौता कराने

इतनी घिनौनी वारदात पर क्षेत्र का एक सफेदपोश समझौता कराने के लिए पहुंच गया। उस पर लोग नाराज हो गए। उसने पुलिस से इतना तक कह दिया कि अभी केस दर्ज न किया जाए, वह कोई सेटिंग कर लेगा। इस पर थाना प्रभारी ने उसे कार्रवाई की चेतावनी देकर थाना से भगा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें