फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दिनदहाड़े डाक्टर के घर में लूट करने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लुटेरे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना सिकंदरा के महर्षिपुरम में डाक्टर के घर में 13 जुलाई को हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने चार बदमाश गिरफ्तार किए हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात की थी। 
विज्ञापन


बदमाशों को घर से तकरीबन 20 लाख रुपये मिलने की उम्मीद थी, लेकिन महिला के शोर मचाने के कारण वे भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। 

एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में पुरुषोत्तम , कमल सिंह व पवन और सुरेश सेंगर हैं। उनके पास से एक तमंचा, लूट में प्रयुक्त टीवीएस स्टार सिटी और हीरो होंडा सीडी डान डीलक्स बाइक , पायल और 6400 रुपये बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


पुरुषोत्तम गैंग का सरगना है। उस पर हत्या के चार मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमा थाना सदर में भी है। गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर भी लगा है। उसी ने लूट की योजना बनाई थी। वह मूलरूप जलेसर, एटा का रहने वाला है। उसने बाकी साथियों के साथ प्लान बनाया। 15 दिन तक डाक्टर अतुल के आने जाने के बारे में रेकी की। 

एसपी सिटी ने बताया कि डाक्टर के क्लीनिक के पास ही एक प्रापर्टी डीलर का आफिस है। प्रापर्टी डीलर के आफिस पर डाक्टर का एक पूर्व कर्मचारी भी आया करता था। पूर्व कर्मचारी को पता था कि डाक्टर एक जमीन खरीदने वाले हैं। इसके लिए रकम जुटा रहे हैं। उनके पास 20 लाख से ज्यादा की रकम है।

प्रापर्टी डीलर के आफिस पर पुरुषोत्तम भी जमीनों की खरीद-फरोख्त को लेकर आता था। जब इस बारे में उसे पता चला तो उसने वारदात का प्लान बना लिया। डाक्टर के पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में बदमाशों के चेहरे साफ हो गए थे। हालांकि पुलिस ने महर्षि पुरम से लेकर हाईवे के सर्विस रोड से खंदारी तक कोचिंग सेंटर, बाइक शोरूम, टायर शोरूम, कालेज तक  के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। 

बाइकों से जाते हुए बदमाश खंदारी से मऊ रोड की तरफ मुड़े थे। गांव मऊ में जाने के बाद फुटेज नहीं आए। पुलिस ने तकरीबन 120 कैमरों की फुटेज चेक की। इसके बाद बदमाशों की पहचान हो गई। मऊ गांव में फुटेज में दिखने वाली बाइक एक घर के बाहर खड़ी दिख गई। इसके बाद पुलिस सबसे पहले पुरुषोत्तम के घर तक पहुंची। उसको पकड़ा तो राज खुल गया। इसके बाद अन्य आरोपियों को पकड़ लिया गया।


सभी आरोपी हैं उम्रदराज  

पुलिस ने बताया कि पुरुषोत्तम की उम्र तकरीबन 55 साल है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद वह वारदात कर रहा था। सुरेश की उम्र भी 45 से अधिक है। वह तमंचा लेकर आया था। वह साफ नजर आ रहा था। इसके अलावा पवन और कमल की उम्र भी 40 पार है। वह मजदूरी करते हैं। ज्यादा रुपये कमाने के लिए लूट का प्लान बनाया।

मथुरा का है प्रापर्टी डीलर

लूट की घटना में एक प्रापर्टी डीलर का भी नाम सामने आया है। वह भी डाक्टर के घर में लूटपाट करना चाहता था। उसका आफिस डाक्टर के क्लीनिक के पास ही था। हालांकि अब वह आफिस बंद कर चुका है। एसपी सिटी का कहना है कि घटना में अभी कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें