फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटिंग पर ध्यान, वोटर नजरअंदाज 

Mon, 26 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मतदाता
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर देने वाले राजनीतिक दल और प्रशासनिक महकमे का मतदाता बढ़ाने और उनकी समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं है। मतदाता पुनरीक्षण के विशेष अभियान के दौरान भी कई मतदेय स्थलों पर बीएलओ नहीं पहुंचे। तो कहीं समय से पहले ही अभियान खत्म करके लौट गए। 
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को मतदाता पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम बूथों के लोगों की शिकायत थी कि बीएलओ शाम पांच बजे से पहले ही केंद्र से चले गए। कुछ लोग नए मतदाता पहचान पत्र बनवाने पहुंचे तो कुछ संशोधन कराने को। हालांकि अधिकांश केंद्रों बीएलओ सुबह दस बजे ही पहुंच गए थे। बीएलओ समेत तहसील कर्मियों ने युवाओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए फार्म भरवाए। फतेहपुर सीकरी, पिनाहट के सर्वोदय विद्यामंदिर, हरनारायन कन्या विद्यालय, हुब्बलाल जूनियर हाईस्कूल में, एत्मादपुर के जनता इंटर कालेज व प्राथमिक विद्यालय फार्म भरवाए गए।

इधर, राजनीतिक दल भी मतदाता पुनरीक्षण अभियान में रुचि नहीं ले रहे। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने ही बीएलओ बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं की सूची सौंपी है। बाकी किसी दल ने निर्वाचन विभाग को कोई सूची नहीं दी। भाजपा ने भी सिर्फ 912 और बसपा ने 2077 कार्यकर्ताओं की सूची सौंपी है। जबकि जिले में 3411 बूथ हैं। इन सभी बूथों पर राजनीतिक दलों की तरफ से नामित बीएलओ पहुंचने थे। 
विज्ञापन


किसी की उम्र तो किसी 
का पिता ही बदल दिया
मतदाता पहचान पत्र में सबसे ज्यादा गड़बड़ी उम्र और पिता के नाम को लेकर आ रही हैं। 18 साल के मतदाता के पहचान पत्र पर उम्र 14 साल दर्ज कर दी है। मतदाता पुनरीक्षण के दौरान ऐसी ही तमाम शिकायतें आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें