जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे भीषण हादसा सैंया-खेरागड़ मार्ग पर हुआ। यहां सड़क पर बात कर रहे तीन दोस्तों को बोलेरो की टक्कर लगी। तीनों की मौत हो गई।
हादसा गांव अयेला के समीप दो बजे हुआ। सत्यप्रकाश, सतीश, गुड्डू और विवेक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बातें कर रहे थे। तभी खेरागढ़ की ओर से तेज रफ्तार बोलेरे आई। चारों को उसकी टक्कर लगी। चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया।
धौलपुर के गांव बसई गांव से सत्यप्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीन घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान सतीष 18 वर्ष पुत्र नबाबसिंह निवासी ग्राम बसंई नबाब, धौलपुर व गुड्डू 17 वर्ष पुत्र कैलाषचन्द्र निवासी ग्राम सैंया ने दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी घटना मे सायं चार बजे हाईवे पर हुई। आगरा की ओर से आ सवारी लेकर आ रहे टेंपो में ग्राम सिकंदरपुर के समीप पीछे से ट्रक की टक्कर लगी। हादसे मे टेंपो चालक योगेंद्र 40 वर्ष पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम बाद थाना मलपुरा की मौके पर ही मौत हो। ग्राम शाहपुर निवासी रूबीना, करिश्मा, शबाना, मुबीना व हुब्बलाल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद टक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
इसके अलावा तीसरा हादसा आगरा के नरायच में हुआ। यहां बाइक पर जा रहे खंदौली के जितेंद्र (30) और नीलेश ( 25) को ट्रक की टक्कर लगी। ट्रक दोनों के ऊपर से गुजर गया। जीतेंद्र का एक हाथ मौके पर ही कट गया था। उसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। नीलेश का उपचार चल रहा है।