फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दरिंदगी: ऑटो चालक ने नाम बदलकर छात्रा को जाल में फंसाया, फिर दोस्तों संग मिलकर की वारदात

Mon, 15 Apr 2019 04:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में हैरान करने वाली बात सामने आई है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि ऑटो चालक ने नाम बदलकर युवती को अपने जाल में फंसाया था। इसी का फायदा उठाकर ऑटो चालक और उसके साथियों ने छात्रा के साथ घिनौती वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


टूंडला के उसायनी में हाईवे किनारे शनिवार रात बीए की छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ऑटो चालक अपने दो साथियों के साथ जबरन छात्रा को उसायनी स्थित वैष्णों मंदिर के पास ले गया। यहां सुनसान पर ऑटो रोका और इन युवकों ने छात्रा से दुष्कर्म किया। विरोध पर छात्रा को पीटा भी। 

17 वर्षीय छात्रा फिरोजाबाद के पास के गांव की रहने वाली है। उसे सहेली के जन्मदिन समारोह में जाना था। रास्ते में परिचित ऑटो चालक वीरू उर्फ आबिद मिला। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि उसने फोन पर शाहरुख और जुबैद खां को बुला लिया। ये लोग उसे रात आठ बजे उसायनी के पास ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूनसान जगह पर ऑटो रोककर तीन युवकों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद एत्मादपुर में अकमल के कबाड़ गोदाम में सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा जोर से चीखी। आसपास के लोगों ने आकर उसे बचाया। लोगों ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को बुला दिया। एत्मादपुर पुलिस ने चारों को टूंडला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। 

पकड़े गए आरोपियों में वीरू उर्फ आबिद उर्फ अलीम निवासी रसूलपुर, शाहरुख निवासी नगला कोठी रसूलपुर, फिरोजाबाद, अकमल निवासी कृष्णा मैरिज होम के पास कबाड़े की दुकान एत्मादपुर, आगरा और जुबैद खां निवासी एत्मादपुर आगरा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें