बीती 27 जुलाई की रात दिशा ने हॉस्टल के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दूसरे दिन उसके परिवारीजन पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव लेकर चले गए थे। मंगलवार को राजेश कोतवाली थाने पहुंचे और गाजीपुर निवासी कार्तिकेय के खिलाफ तहरीर दे मुकदमा दर्ज कराया।
कार्तिकेय लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में हॉस्टल में रहकर वॉलीबॉल खेलता है। राजेश का आरोप है कि दिशा को वह मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, तभी उसने खुदकुशी कर ली।
इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि मोबाइल नंबर की सीडीआर के आधार पर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी की मृतका से आगरा में कुछ समय पहले मुलाकात हुई थी।