fight for land dispute in two groups
- फोटो : babli singh bisht/ amarujala/ haldwani
ग्राम विधौली में दो सगे भाई महिलाओं के बीच हुए विवाद के बाद एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। आपस में मारपीट के बाद उनके बीच जमकर गोलियां चलीं। इसमें तीन लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये आगरा भेज दिया है। वहीं, घटना से गांव में सनसनी फैल गयी है।
ग्राम विधौली में रघुनाथ और गुरुदयाल के घर की महिलाओं के बीच दोपहर में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात करीब नौ बजे दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने आ गये। इस दौरान पहले जमकर मारपीट और फिर दोनों ओर से गोलियां चलीं। इससे गांव में सनसनी फैल गयी। गोली लगने से दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुये हैं। घायलों में अमरेश पुत्र गुरुदयाल, रवि पुत्र अमरेश और दूसरे पक्ष से देशराज पुत्र रघुराज घायल हो गये। सूचना पर थाना इंस्पेक्टर लेखराज सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। वहां से आगरा भेज दिया गया। बताया गया है कि गुरुदयाल के घर पुलिस अवैध शराब की शिकायत पर दिन में जांच करने गई गयी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं में विवाद हो गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलाें को उपचार के लिये भेज दिया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।