फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फातिमा के परिवार पर भी कसेगा शिकंजा

Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
फातिमा के परिवार पर भी कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
फातिमा के परिवार पर भी कसेगा शिकंजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाली करेंसी की सप्लाई में गिरफ्तार की गई फातिमा के परिवार पर भी शिकंजा कसा जाएगा। अभी तक की जांच में इसके संकेत मिल गए हैं। उससे पूछताछ में यह सवाल किया गया कि क्या उसके परिवार के लोग भी जाली नोट चलाने में शामिल रहे। उधर खुफिया पुलिस ने भी इस मामले में अपने स्तर से पड़ताल शुरू कर दी है। फातिमा सब्जी मंडी में जाली नोट चलाती थी। इसमें उसका परिवार भी सहयोग करता था। यह बात भी सामने आ चुकी है कि उसके घर जाली करेंसी के बड़े खिलाड़ी आकर काफी दिनों तक रुकते थे। जांच इसी दिशा में चल रही है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि जाली करेंसी का मामला परिवार को न पता हो।
विज्ञापन


पासपोर्ट की जांच में फंसेगी कई की गर्दन
आगरा। इस पूरे खुलासे में सबसे चौंकाने वाला मामला फातिमा का पासपोर्ट बन जाने का है। यह दो साल पहले जारी किया गया। वह बांग्लादेश की रहने वाली है। बगैर वीजा के रह रही थी। खुफिया पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हुई। उसने वीजा के लिए जो फार्म भरा, इसकी जांच स्थानीय पुलिस ने भी की और खुफिया पुलिस ने भी। इसके बावजूद उसका पासपोर्ट जारी कर दिया गया। अब हड़कंप मचा है क्योंकि जांच कराई गई तो कई की गर्दन फंस जाएगी। उसने आधार कार्ड भी बनवा रखा था।

शराब की तस्करी भी करती थी फातिमा
आगरा। फातिमा पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। उसके पकड़े जाने के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने कमेटी डाल रखी थी। इसके अलावा शराब की तस्करी भी करती थी। उसके घर हरियाणा की शराब लाई जाती थी। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने की थी लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। उसका पति पुलिस के लिए वाहनों से वसूली करता है। शायद पुलिस इसलिए उस पर कार्रवाई करने से बचती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें