फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के कब्जे में दलित छात्रा, पिता ने लगाई सीएम योगी से गुहार

Mon, 01 May 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
15 वर्षीय बेटी की बरामदगी में मथुरा पुलिस असफल हो गई। मां और पिता ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से गुहार लगाई है। 10 वीं कक्षा की दलित छात्रा का 16 अप्रैल को दबंग पिता-पुत्र अपहरण कर ले गए थे। 10 दिन बीतने के बाद भी आरोपी दबंग पिता-पुत्र की पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी परिवार वालों ने प्रकाश नगर में रहने वाले हाकिम और उनके बेटे रामवीर पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। छात्रा के मां और पिता पांच दिन तक दर-दर भटकते रहे। तब जाकर 22 अप्रैल को कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ छात्रा को भगाकर ले जाने का मुकद्दमा पंजीकृत हो सका। 

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मां और पिता ने मुख्यमंत्री को लिखा है कि कोतवाली पुलिस 10 दिन बीतने के बाद भी बेटी को बरामद नहीं करा पाई है। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दलित छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें