जिला अस्पताल मथुरा के रिटायर्ड कर्मचारी से उसकी ही सगी बेटी और दामाद ने 15 लाख रुपये जबरन मांग रहे हैं। रिटायर्ड होने के बाद मिली रकम न देने पर अपहरण और हत्या की धमकी भी दी है। नौ अप्रैल को हुई घटना की एफआईआर 20 जुलाई कोतवाली में दर्ज कराया गया है।
जिला महिला चिकित्सालय में स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले राधेश्याम शर्मा 31 दिसंबर 2016 को चतुर्थ श्रेणी पद से सेवानिवृत हुए है। रिटायर्ड होने पर उन्हें ग्रेच्युटी एवं फंड का 15 लाख रुपये मिला है। आरोप है कि तभी से उनकी बेटी इस रकम को मांग रही है।
बार-बार फोन करने के बाद भी रकम नहीं मिली, तो नौ अप्रैल को वह पति, देवर व दो अन्य लोगों के साथ घर पहुंच गई। यहां इन लोगों ने 15 लाख रुपये की मांग की। न देने पर रिटायर्ड कर्मचारी, उनकी पत्नी एवं बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
सवा तीन महीने बाद रिटायर्ड कर्मचारी की तहरीर पर कृष्णापुरी निवासी बेटी पिंकी, दामाद राकेश, देवर नीरज, सुमित एवं लेखिका के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि जांच करके आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।