फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: घर में बकरी घुसने पर विवाद, गोली मारकर पिता-पुत्र की हत्या, सनसनीखेज वारदात से गांव में तनाव

Fri, 22 Jan 2021 07:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
चंबल के बीहड़ के किनारे बसे गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबल के बीहड़ में बसे गांव बासौनी के पुरा शिवलाल गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे किसान भीकम सिंह (48) और बेटे जितेंद्र (22) की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप पड़ोसी किसान ग्यान सिंह पर है। वह मौके पर तमंचा फेंककर बीहड़ में भाग गया है। हत्या की वजह भीकम की बकरी ग्यान के घर में घुस जाने से हुआ विवाद रही। ग्यान के परिजनों ने बकरी को डंडे से पीट दिया था। इसी पर हुए झगड़े के दौरान गोली मारी गई। घायलों को आगरा ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। 
विज्ञापन


ग्यान और भीकम सिंह के मकान सटे हुए हैं। ग्यान के घर भीकम की बकरी पहुंची तो उसे इतना पीटा गया कि उसकी एक टांग टूट गई। यह देख आग बबूला हुई भीकम की पत्नी किशन प्यारी शिकायत लेकर पहुंची तो पहले दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ओर से पुरुष भी आ गए।

मैनपुरी: दन्नाहार पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े दो इनामी लुटेरे, बिजली गोदाम की डकैती में थे शामिल
विज्ञापन


दोनों को एक -एक गोली मारी
बासौनी के थाना प्रभारी दीपचंद्र दीक्षित ने बताया कि भीकम सिंह के भाई प्रयाग सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि ग्यान सिंह, उसके बेटे और रिश्तेदारों ने भीकम और जितेंद्र को उनके घर से खींचकर बाहर निकाला। ग्यान सिंह ने गोली मार दी। दोनों को एक-एक गोली मारी गई। मौके से तमंचा बरामद हो गया है।

एटा: कोविड अस्पताल सहित पांच स्थानों पर हुआ टीकाकरण, डीएम ने देखीं व्यवस्थाएं

गांव में तनाव, पुलिस तैनात
दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। भीकम पक्ष के लोगों में भारी गुस्सा है। ग्यानी के घर के आस पास ज्यादा फोर्स लगाई गई है। भीकम के घर आ रहे लोगों पर भी पुलिस नजर रख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें