फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, फायरिंग में दो घायल

Wed, 28 Oct 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे चरण के पंचायत चुनाव के लिए प्रचार थमने के पहले ही गांव मनौना में बीडीसी प्रत्याशियों भूरी देवी और ममता के समर्थक भिड़ गए। उनके बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान पास ही खड़े तपेंद्र (16) पुत्र बहादुर सिंह और शिवम (6) पुत्र रामवीर निवासी मनौना के पैरों में गोली लग गई। इस पर सभी भाग निकले। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। उन्हें आगरा रेफर कर दिया। गांव में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

मनौना में मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे चुनाव प्रचार के दौरान यह घटना  हुई। पिनाहट सर्किल के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ कर्मवीर सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी। पुलिस को गांव के पास ही एक खेत में 12 बोर की बंदूक और कारतूस मिले।
इस मामले में बीडीसी प्रत्याशी ममता सिंह के पक्ष से मनौना निवासी राजकुमार की तहरीर पर पिनाहट थाना पुलिस ने मंगलवार देरशाम मुकदमा दर्ज कर लिया।  पुलिस ने बलवा करने, धमकी देने और जानलेवा हमले की धाराओं में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सुग्रीव सिंह चौहान, गजराज सिंह, निहाल सिंह पुत्र कीर्ति सिंह, श्रीभगवान सिंह, भोलाराम, पप्पू, सत्यपाल, सुजानी, रामवरन, राजेन्द्र सहित कुछ बाहरी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सुग्रीव सिंह का कहना है कि विरोधियों ने साजिश के तहत उनके खिलाफ तहरीर दी है। जबकि घटना के समय गांव में कोई भी परिवारीजन मौजूद नहीं था। पुलिस की जांच में सब साफ हो जाएगा। इधर, ग्रामीणोें का कहना है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। गांव में तनाव व्याप्त है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें