फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक दोस्त ने घर में घुसकर की युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई को पीटा

Wed, 09 Dec 2020 12:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • युवक और उसके साथी ने युवती से घर में घुसकर छेड़छ़ाड़ की, भाई को पीटा 
  • थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का मामला, एक आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
पीड़िता (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक युवक युवती पर मिलने का दबाव बनाने लगा। युवती के मना करने पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दे दी। युवती ने फोन उठाने बंद कर दिए। मंगलवार को युवक अपने दोस्त के साथ उसके घर पहुंचा। 

विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती के भाई के विरोध पर मारपीट करने लगे। मोहल्ले के लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


पुलिस के मुताबिक थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती की 18 महीने पहले फेसबुक पर फिरोजाबाद के शिवम गुप्ता से दोस्ती हुई थी। दोनों फेसबुक मैसेंजर पर भी चैटिंग करने लगे। इस दौरान दोनों ने मोबाइल नंबर का भी आदान-प्रदान कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमान करने की धमकी दी

कुछ दिन से शिवम युवती पर मिलने का दबाव बना रहा था। युवती ने मना कर दिया। आरोप है कि शिवम ने धमकी देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कहने लगा। इससे युवती दहशत में आ गई। उसने घरवालों को बताया। बाद में अपना मोबाइल नंबर बदल दिया। 

मंगलवार को शिवम दोस्त हिमांशु के साथ युवती के घर पहुंच गया। घर में उसने युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती के भाई ने रोका तो दोनों उससे मारपीट करने लगे। इससे घर में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने शिवम को पकड़ लिया, जबकि हिमांशु भाग गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर मारपीट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें