फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक फ्रेंड ने कुकर्म के बाद बनाई वीडियो

Tue, 09 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फेसबुक लाोगाो - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
फेसबुक फ्रेंड ने युवक को मिलने के बहाने होटल में बुलाकर शराब में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद कुकर्म किया। उसके अश्लील फोटो खींचे और वीडियो भी बना ली। 1.70 लाख की डिमांड की और रुपये नहीं देने पा वीडियो गे स्टिक वेबसाइट पर फुटेज बेचने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने सोमवार को एसपी सिटी से शिकायत की।
विज्ञापन

एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी युवक की दोस्ती डेढ़ साल पहले इंदौर के आदित्य से फेसबुक पर हुई थी। दोनों वाट्स एप पर चेटिंग भी करने लगे। 25 मई को आदित्य आगरा आया। लंगड़े की चौकी स्थित एक होटल में रुका। दोनों ने होटल में मुलाकात की। युवक का आरोप है कि यहां घूमने के बाद आदित्य ने उसे कमरे पर शराब पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। तत्पश्चात उसके साथ कुकर्म किया। सुबह होश आने पर उसे घर भेज दिया। दो दिन बाद वाटस एप पर वीडियो और फोटो भेजे। यह देखकर उसके होश उड़ गए। आदित्य ने 1.70 लाख रुपये की डिमांड की। मना करने पर वीडियो को गे स्टिक वेबसाइट, रिश्तेदार और दोस्तों को भेजकर बदनाम करने की धमकी दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें