मां की मौत के बाद रोते दोनों बेटे
- फोटो : अमर उजाला
चीखें सुनकर पहुंचा छोटे बेटे राम भरत (11) को भी आरोपी मारने के लिए दौड़ा। हालांकि उसने दरवाजा बंद कर लिया। चीख-पुकार सुनकर लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकला।
इंस्पेक्टर बाह अजय किशोर ने बताया कि शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
खून से लथपथ ज्ञान श्री सजी संवरी थी। दरअसल वह पड़ोस में विदा होकर आई दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म पूरी कर घर लौटी थी। इतने में पहुंचे काली चरन ने शराब के लिए रुपये न देने पर उसको मार डाला।
ज्ञान श्री का बड़ा बेटा 13 वर्षीय भावेश खेत की रखवाली कर रहा था। ज्ञान श्री और काली चरन के बीच विवाद होने पर छोटा बेटा रामभरत 11 उसे बुलाने गया था। जब घर लौटे तो चारपाई पर खून से लथपथ ज्ञान श्री का शव पड़ा हुआ था।
मृतका के दो बेटों के अलावा दो विवाहित बेटियां रूबी और भावना है। मां का शव देख बेटों की आंखों में आंसू रूक नहीं रहे थे। वहीं पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी हुई है।