फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सुलाया, फिर शराबी पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत

Mon, 10 Jun 2019 05:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एटा में शराबी पति ने रविवार रात को पीट पीटकर पत्नी को मार डाला। हत्या से पहले आरोपी ने अपनी विवाहित बेटी और अन्य बच्चों को नशीली दवा मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सुला दिया। मृतका की बेटी ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के वर्मा नगर निवासी हीरालाल साइकिल मिस्त्री है। रविवार शाम को उसका पत्नी सुमन से शराब पीने पर झगड़ा हो गया। देर रात उसने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी उस समय हुई जब आरोपी की विवाहित बेटी गीता का बच्चा रोने लगा। जिससे वो जाग गई तो उसने मां को खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा देखा।

मां की हालत देखकर गीता चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वे लोग लहूलुहान सुमन को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया है कि आरोपी ने पत्नी के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की बेटी गीता ने अपने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। गीता के अनुसार शाम को हीरालाल शराब पीकर घर आया। इस पर मां से झगड़ा हो गया। उस वक्त मामला शांत हो गया। हीरालाल कोल्ड ड्रिंक भी लेकर आया था। उसने गीता और सभी बच्चों को वो कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद वे सभी सो गए थे। 

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि साइकिल मिस्त्री हीरालाल शराब पीने का आदी है। शराब के नशे में होने के बाद वो आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। फिलहाल घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें