फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुंचे दबंग

Wed, 20 Apr 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मं‌द‌िर की ‌व‌िवा‌द‌ित जमीन पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 एत्माद्दौला के नुनिहाई में दबंगों ने मंदिर की विवादित जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। इसका लोगों ने भारी विरोध किया। सोमवार रात उन्हें हंगामा करके खदेड़ दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह दबंग फिर से पहुंच गए। इस पर नुनिहाई के दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिए। पुलिस ने दबंगों को धमकाया। इस पर वे भाग गए। बाद में तय हुआ कि मामला एसडीएम के पास जाएगा। दोनों पक्ष अपने दावे उनके सामने ही पेश करेंगे।
विज्ञापन

नुनिहाई के इस मंदिर में कुर्मी-क्षत्रिय समाज का भवन भी है। इस पर कुछ लोग काफी समय से दावा कर रहे हैं। उनके परिवार के लोग उनके खिलाफ हैं। आसपास के लोग मंदिर में पूजा करते हैं। मंदिर की जमीन पर कब्जे का प्रयास 10 साल पहले भी किया गया था। तब गोली चलने की नौबत आ गई थी।
इस बार सोमवार रात सपा का झंडा लगी गाड़ियों से 15-20 लोग पहुंचे। उन्होंने हथियार भी ले रखे थे। मौके पर मौजूद शैलेंद्र ने बताया कि दबंगों ने जमीन पर कब्जा लेने का एलान कर दिया। इस पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने विरोध किया। पुलिस को भी सूचना दी। इस पर भाग गए। मंगलवार सुबह फिर से पहुंच गए। इस बार लोग और भड़क गए। उन्होंने बाजार बंद कर दिए। हंगामा प्रदर्शन किया। अबीर, जय शंकर, अहमद, कुंदन, विशाल ने बताया कि उन लोगों ने मंदिर के पास ही शराब पी। वहीं बोतलें फेंक गए। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंदिर पर कब्जा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


इस बारे में एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। पुलिस की पूरे मामले पर नजर है। जो कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें