फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में पठानकोट की छात्रा से साइबर अपराधियों ने ऐसे लूटे 40 हजार रुपये

Tue, 19 Dec 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साइबर अपराधी बैंक खाते से आधार लिंक कराने के बहाने लोगों को लाखों का चूना लगा रहे हैं। खाते की जानकारी लेकर पल भर में रकम निकाल लेते हैं। ऐसा ही एक मामला केंद्रीय हिंदी संस्थान में हिंदी सीख रही पंजाब की युवती का सामने आया है।
विज्ञापन


साइबर अपराधियों ने आधार लिंक कराने के नाम पर छात्रा के खाते से 40 हजार रुपये आनलाइन निकाल लिए। अब पीड़ित छात्रा अपनी रकम वापस पाने के लिए भटक रही है। 

पंजाब के पठानकोट की रहने वाली छात्रा केंद्रीय हिंदी संस्थान में पढ़ती है। अक्तूबर में छात्रा के मोबाइल पर एक काल आया। काल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। छात्रा से कहा कि आपका एटीएम कार्ड ब्लाक होने वाला है।
विज्ञापन


खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं कराया है। खाता भी बंद हो जाएगा। इसके बाद छात्रा से एटीएम कार्ड का नंबर, आधार कार्ड नंबर और खाता का नंबर पूछ लिया। 


कुछ देर बाद छात्रा के खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे जानकारी हुई। यह देखकर उसके होश उड़ गए। छात्रा ने बैंक में पता किया। खाते से आनलाइन ट्रान्जेक्शन किया गया था। ई वालेट में रकम ट्रांसफर की गई थी।

उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को एसपी सिटी से शिकायत की है। एसपी सिटी ने साइबर क्राइम सेल को जांच भेजी है।

झारखंड से आई थी कॉल

cyber crime - फोटो : demo pic
पुलिस ने कॉल करने वाले के नंबर की जांच की। काल जिस सिम के माध्यम से किया गया, वह झारखंड के पते पर ली गई है। काल भी वहीं से किया गया है।
विज्ञापन

बैंक नहीं लेते फोन पर जानकारी

aadhaar - फोटो : demo pic
पुलिस के मुताबिक, बैंक फोन करके खाते से संबंधित जानकारी नहीं लेती है। अगर, कोई काल करके जानकारी ले तो बताना नहीं चाहिए।

इसके साथ ही आधार लिंक कराने के बारे में भी कोई काल करता है तो न बताएं। खाता और आधार से संबंधित जानकारी बैंक की शाखा में ही कर्मचारियों को बताएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें