फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासमास माल में आग, मची अफरातफरी

Sun, 28 Aug 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कासमास माल में आग - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संजय प्लेस स्थित अशोक कासमास माल के रिलायंस के रेडीमेड कपड़ों के शोरूम के प्रथम तल पर शनिवार शाम को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे शोरूम में मौजूद स्टाफ और ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। उन्हें बाहर निकाला गया। सूचना पर तीन दमकल पहुंच गईं। तकरीबन दो घंटे में आग बुझाई जा सकी। अग्निकांड में लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन

घटना तकरीबन सात बजे की है। अशोक कासमास माल में रिलायंस का शोरूम है। इसके प्रथम तल पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। उस वक्त बड़ी संख्या में स्टाफ और ग्राहक भी मौजूद थे। आग लगती देख अफरातफरी मच गई। लोगों को बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद माल में लगे अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने के प्रयास किए गए। लेकिन उनसे कोई फायदा नहीं हुआ। सूचना पर तीन दमकल और थाना हरीपर्वत पुलिस मौके पर पहुंच गई। शोरूम में धुआं भरने के कारण दमकल कर्मियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में दो पाइप लगाकर पानी डाला गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में लाखों का सामान जल गया। एफएसओ ने बताया कि आग बिजली के पैनल में शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी। समय रहते आग को काबू कर लिया गया।
मेले में दुकान में आग
 ग्वालियर हाईवे स्थित सेवला में शुक्रवार रात तकरीबन एक बजे मेले में एक दुकान में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। दमकल ने एक घंटे बाद आग बुझाई। सेवला में जन्माष्टमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया था। रात को एक दुकान में आग लग गई। दुकान में सिलेंडर रखे होने के कारण लोग भाग खड़े हुए। हालांकि सूचना पर आए दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग बुझा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें