फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्या के खिलाफ डीआईजी से शिकायत

Wed, 04 May 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
माता भगवती देवी राजकीय महाविद्यालय आंवलखेड़ा के एसोसिएट प्रोफेसर डा. राजेश्वर उपाध्याय की पत्नी सुमन उपाध्याय ने डीआईजी अजय मोहन शर्मा को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें प्राचार्या डा. शशि कपूर पर आरोप है कि उन्होंने झूठी शिकायत कर उनके पति को पुलिस से पकड़वा दिया। उन्हें आंवलखेड़ा चौकी पर अवैध हिरासत में रखा गया। उनका कहना है कि विद्यालय के लिए सात लाख रुपए की ग्रांट आई थी। इसमें पूरा कार्य कराए बगैर उनके पति से हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया था। वे इस काम के लिए गठित कमेटी के संयोजक हैं। आरोप है कि उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए तो प्राचार्या ने दबाव बनाया। वे नहीं माने तो 30 अप्रैल को परीक्षा के दौरान पुलिस को बुला लिया। डीआईजी ने इसकी जांच कराने की बात कही है। उधर, प्राचार्या डा. शशि कपूर का कहना है कि उपाध्याय उन्हें डेढ़ साल से परेशान कर रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से सिर्फ इतना कहा था कि राजेश्वर को समझा दें। पुलिस आई तो उससे उनकी कहासुनी हो गई। इस पर पुलिस उन्हें ले गई। प्राचार्य ने बताया कि बाद में उन्होंने ही पुलिस से कहकर उन्हें छुड़वाया। ग्रांट से जो काम हुए हैं, उनकेवाउचर ठेकेदार को दिए जाने हैं। इसलिए उनसे हस्ताक्षर के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें