फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला देवजीत में सांप्रदायिक तनाव

Thu, 02 Jun 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
घटना से सांप्रदायिक तनाव, पुलिस-पीएसी तैनात, आला अफसर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगला देवजीत मेें एक धर्मस्थल पर शराब पीने का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। दूसरे समुदाय के युवकों ने उस पर हमला कर दिया। बचाने आए उसके तीन भाइयों की पिटाई लगा दी। मोहल्ले के लोगों के जुटने पर पथराव करके भाग गए। घटना से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। जानकारी पर कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी बुला ली गई। डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

धर्मस्थल पर रात तकरीबन आठ बजे दूसरे समुदाय का युवक शराब पी रहा था। इस बात का लक्ष्मी नरायन के बेटे जितेंद्र ने विरोध किया। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसकी जानकारी पर मोहल्ले के लोग आ गए। लोगों ने दोनों का विवाद शांत कराया। तब युवक चला गया। रात तकरीबन 11:15 बजे धर्मस्थल में जितेंद्र सो रहा था। तभी युवक अपने 25-30 साथियों के साथ आया। जितेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जितेंद्र के भाई दीपक, सूरज और गोविंद बचाने आए तो उनको भी पीटा। चारों घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आए तो पथराव किया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग जुट गए। सांप्रदायिक तनाव फैल गया। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। जितेंद्र पक्ष ने बताया कि आदिल, कासिम ने हमला किया है। डीआईजी ने बताया कि मामूली बात पर विवाद हुआ था। क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी गई है। थाना एत्माद्दौला एसओ ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। 

पहले भी किया था विरोध 
लोगों ने बताया कि धर्मस्थल के परिसर में युवक सट्टा खेलते हैं। शराब भी पीते हैं। लक्ष्मी नरायन के परिवार ने धर्मस्थल में शराब पीने का पहले भी विरोध किया था। मगर, युवक नहीं माने। चार दिन पहले पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मगर, पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें