फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: एटा में मतदान से पहले भिड़े भाजपाई, विधायक समेत छह घायल

Wed, 29 Nov 2017 10:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
मतदान शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निकाय चुनाव में आखिरी चरण के मतदान से पहले एटा में भाजपाइयों के दो गुटों में झड़प हो गई। इसमें जलेसर के विधायक समेत छह लोगों को चोट आई हैं। हालांकि मामले में अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।  
विज्ञापन


बताया गया है कि एटा के जलेसर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी विकास मित्तल और भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे मनोज बजरंगी के समर्थकों में रात डेढ़ बजे झड़प हुई।

विकास समर्थकों का कहना है कि मनोज बजरंगी के लोग रात में मतदाताओं को बहका रहे थे। वहीं मनोज बजरंगी के समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी पर वोट के लिए रुपये बांटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बात बढऩे पर दोनों पक्षों में पथराव भी हो गया। भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के साथ जलेसर से भाजपा विधायक संजीव दिवाकर भी मौजूद थे। पथराव में विधायक समेत छह लोग घायल हुए हैं। हालांकि सुबह तक मामले में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें