फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: स्कूल बस पलटने से 10 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर, शराब के नशे में था चालक

Mon, 11 Mar 2019 11:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
घटना से सहमे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 10 बच्चे घायल हो गए। घटना को देखकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चों को वाहन से बाहर निकालकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन


मैनपुरी के औंछा स्थित अक्षरा पब्लिक स्कूल की बस सोमवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे बच्चों को लेकर सकीट से स्कूल जा रही थी। सकीट क्षेत्र के गांव खरगपुर के पास बस अचानक चालक के कब्जे से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। 

हादसे में बस में सवार 10 बच्चे ऋषभ पुत्र रामवीर, मोहित पुत्र श्यामवीर निवासी कोंची, ललित पुत्र नेपाल निवासी बक्शीपुर, सौरभ पुत्र रामवरन और पर्यांशु पुत्र ध्यानपाल निवासी दत्तपुर सकीट सहित 10 बच्चे घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने बस चालक पर लगाए आरोप

बच्चों की चीखपुकार के बाद मौके पर एकत्रित लोगों ने बस के शीशे आदि तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हादसे में घायल स्कूली बच्चे रिषभ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

हादसे के बाद बच्चों ने बस चालक पर आरोप लगाया कि वह नशे में बस चला रहा था। हालांकि मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि स्कूल बस कई दिन से शादी समारोह में चल रही थी। इसके चलते रात को चालक सो नहीं पा रहा था। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।

तीन दिन पहले जली थी स्कूल बैन

थाना सकीट क्षेत्र में स्कूली बस पलटने से पहले भी स्कूली वाहन में घटना हो चुकी है। इसमें आठ मार्च को घरेलू गैस सिलिंडर से रीफिलिंग करते समय स्कूली वैन में आग लग गई थी। गनीमत थी कि उस समय वैन में स्कूली बच्चे नहीं थे। इससे पहले शहर में भी बच्चों को लेकर जा रही वैन में आग लग गई थी। इसमें दो बच्चे झुलसने से बाल-बाल बच गए थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें