फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने पांच हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया सीएसडी कैंटीन का एरिया मैनेजर

Sun, 06 Oct 2019 09:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीएसडी कैंटीन के बाहर खड़ी सीबीआई की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में गाजियाबाद से आई सीबीआई टीम ने शनिवार को सदर क्षेत्र के टैंक चौराहा स्थित सीएसडी कैंटीन के एरिया मैनेजर को पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीएसडी डिपो के दफ्तर से दबोचा गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि मैनेजर योगेश्वर शर्मा कैंटीन में आने वाली गाड़ियों के चालकों से रिश्वत लेता था। गोपनीय सूचना पर सीबीआई टीम ने आरोपी को सर्विलांस के माध्यम से ट्रैस किया और उसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैंटीन में तैनात एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि सदर के टैंक चौराहा स्थित सीएसडी डिपो के एरिया मैनेजर योगेश्वर शर्मा ने कैंटीन को माल सप्लाई करने वाली कंपनियों से रिश्वत तय कर रखी थी। 
विज्ञापन

ऐसे होता था पूरा खेल

जो रिश्वत नहीं देता था उसकी गाड़ियों को कई-कई दिनों तक खड़ा रखता है। वो गाड़ियों के लोडेड सामान को नहीं उतरवाता था। इसके कारण सामान लेकर आए कंपनी के ड्राइवर और अन्य कर्मचारी डिपो में परेशान होते थे। 

इसकी जानकारी संबंधित निजी कंपनियों के सीनियर अधिकारियों व मैनेजर को दी जाती थी। इसके बाद डिपो में रिश्वत का खेल शुरू होता था। चालक जाकर एरिया मैनेजर से सेटिंग करता था और सामान को जल्दी उतरवाने की मांग करता था। 

इसके बदले में मैनेजर योगेश्वर चालकों और निजी कंपनियों के मालिकों से रुपयों की मांग करता था। कहता था कि वो उनका सामान गाड़ी पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही उतरवा देगा। इसकी जानकारी मिलने के बाद सीबीआई कई दिनों से योगेश्वर को ट्रैस कर रही थी।

ये भी पढ़ें- विजयदशमी पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होती है रावण की पूजा, वर्षों पुरानी है यह परंपरा
विज्ञापन

गाड़ी से सामान उतरवाने के लिए मांगता था घूस

शनिवार को योगेश्वर ने एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये की रिश्वत बतौर गाड़ी से सामान उतरवाने के लिए मांगी थी, जो कि सीएसडी डिपो में पहुंचा था। इसी दौरान सीबीआई ने उस व्यक्ति को पांच हजार रुपये की रिश्वत देकर योगेश्वर के पास भेजा। 

जैसे ही योगेश्वर ने रिश्वत की धनराशि पकड़ी तो सीबीआई की टीम ने उसे नोटों के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई की टीम आरोपी योगेश्वर को रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें