फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग पकड़ा 

Mon, 02 May 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चोर गैंग के छह लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इनकी निशानदेही पर 18 बाइकें बरामद की गई हैं। पकड़े गए लोगों पर विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। 
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पूर्वी अखिलेश नारायण सिंह और सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने 30 अप्रैल की शाम बटेश्वर नाथ कोल्ड के पास भरापुर रोड पर चेकिंग के दौरान तीन बाइकों पर सवार छह लोगों को पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम रामज्ञान पुत्र प्रभुदयाल, सुनहरी पुत्र कंचन सिंह दोनों निवासी बिलैंया थाना फतेहाबाद, धारा पुत्र महेंद्र सिंह निवासी अम्बाह जिला मुरैना, रियाज अहमद पुत्र रसीद अहमद निवासी मोहल्ला फकीर मिर्जा मुराद जिला वाराणसी, सचिन पुत्र जगदीश निवासी मंसुखपुरा, असीन पुत्र अहजाद निवासी पठान मोहल्ला फतेहाबाद बताए हैं। उनकी निशानदेही पर कोल्डस्टोरेज के पास से 18 बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद किए। इनके दो साथी राजवीर, खुशीलाल पुत्रगण झींगुरी प्रसाद निवासी बगेडिया थाना फतेहाबाद मौके से भाग गए।
सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी रामज्ञान पर फतेहाबाद, आगरा, एटा, इटावा, फीरोजाबाद आदि थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सुनहरी पर फतेहाबाद, बाह में दो मुकदमे दर्ज हैं। धारा पर अम्बाह, फतेहाबाद और आगरा में तीन मुकदमे, रियाज पर ग्वालियर और फतेहाबाद में तीन मुकदमे, सचिन पर फीरोजाबाद, एटा, आगरा में पांच मुकदमे कायम हैं। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है। 
विज्ञापन



नोएडा से चोरी के वाहन खरीदकर लाते थे आगरा 
थाना हरीपर्वत पुलिस ने शनिवार रात को वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा। वह नोएडा से चोरी के वाहनों को खरीदकर आगरा लाते थे। उनके पास से दो कार और एक बाइक बरामद की गई।
आरोपियों मेें अमित कुशवाहा (निवासी निखिल पैराडाइज, शास्त्रीपुरम), राजू (निवासी लखनपुर), धर्मपाल (निवासी बिचपुरी) और संजय (लखनपुर) को है। संजय मूल रूप से इटावा के जसवंत नगर का रहने वाला है। उनके पास से एक वैगनआर कार, एक ईको कार और एक बाइक बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वह नोएडा के व्यक्ति से चोरी के वाहन खरीदकर लाए थे। इन वाहनों को तकरीबन 25 से 30 हजार रुपये में लेकर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें