फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर में कारोबारी से स्कूटर और 1.75 लाख रुपये लूटे

Sat, 06 Jun 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शमसाबाद रोड स्थित बैंक कालोनी के विनोद कुमार गुप्ता का फतेहाबाद रोड पर यश फोरेक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से मनी एक्सचेंज का कारोबार है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात तकरीबन नौ बजे वह आफिस बंद करके स्कूटर से घर लौट रहे थे। शमसाबाद रोड पर राजपुर चुंगी से आगे पंचमुखी महादेव मंदिर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। वह स्कूटर समेत गिर पड़े। इसी बीच युवकों ने उन पर रिवाल्वर तान दी। उन्हें लात-घूंसों से पीटा। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी और स्कूटर लूटकर शमसाबाद रोड की ओर भाग निकले। उनके चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि स्कूटर की डिग्गी में सवा लाख रुपये और 800 अमेरिकी डालर भी थे। डालर की भारतीय रुपये में कीमत तकरीबन 50 हजार रुपये से अधिक है।

शाहदरा पर सेल्समैन से लूट
आगरा। शाहदरा चुंगी पर शुक्रवार शाम चार बजे सेल्समैन सूरज शाक्य निवासी सीता नगर से बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग छीन लिया। बैग में दस हजार रुपये, दो हजार रुपये के कूपन और 25 सिम थे। बदमाशों ने पीछा करने पर गोली मारने की धमकी दी। वह रामबाग स्थित एक मोबाइल कंपनी के कार्यालय में काम करते हैं।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालकों को बांध कर 25 हजार रुपये लूटे

मलपुरा। खनन माफिया के गुर्गे कस्बे में अब लूट करने लगे हैं। गुरुवार रात को बोलेरो सवार गुर्गों ने आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रालियों को रोककर चालकों को बुरी तरह पीटा। 25 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। चालकों ने थाना कागारौल में शिकायत की मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

चालक रामवीर, धनीराम, जल सिंह, हेम, सोनू और भोला गुरुवार रात करीब दो बजे ट्रैक्टर ट्रॉलियों में खेरागढ़ से गिट्टी लादकर मलपुरा की ओर ला रहे थे। उन्होंने बताया कि कागारौल रोड पर बोलेरो सवार आधा दर्जन हथियारबंद लोगों ने उन्हें रोक लिया। चालकों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद रस्सी से बांधकर गोली मारने की धमकी दी। चालकों से 25 हजार रुपये लूटकर आगरा की ओर भाग निकले। घायलों ने थाना कागारौल में तहरीर दी मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। चालकों ने बताया कि मलपुरा, कागारौल से पथौली तक बोलेरो सवार खनन माफिया के गुर्गे सक्रिय हैं। खनन कर ले जाते ट्रैक्टर ट्रॉलियों के चालकों से इसी तरह से तकरीबन एक माह से वसूली कर रहे हैं। वे खुद को सपा कार्यकर्ता बताते हैं। खनन संबंधी कागजात दिखाए जाने के बाद भी वसूली करते हैं। विरोध पर मारपीट की जाती है। पुलिस से कई दफा शिकायत की जा चुकी है। महावीर सिंह ने बताया कि रवन्ना के मुताबिक 144 रुपये प्रति ट्रैक्टर ट्रॉली से वसूले जाने चाहिए, लेकिन ये लोग 600 रुपये वसूल रहे हैं। इस संबंध में एसओ कागारौल का कहना था कि खनन ठेकेदार के लोग चेकिंग करते हैं। उन्होंने किसी के साथ मारपीट या लूट की है, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें