फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर व्यवसायी ने पकड़े दो बदमाश

Mon, 27 Jun 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
साहसी व्यवसायी जितेंद्र सिंह ने महिला से चेन लूटकर भागते दो बदमाशों को पस्त कर दिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदर में शनिवार को साहसी व्यवसायी जितेंद्र सिंह ने महिला से चेन लूटकर भागते दो बदमाशों को पस्त कर दिया। उन्होंने न सिर्फ एक बदमाश की कालर पकड़ ली, बल्कि 400 मीटर तक पैदल दौड़कर उनको बाइक से गिरा लिया। बदमाश जान से मारने की धमकी देते रहे, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। लोगों ने बदमाशों की जमकर पिटाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया। लूटी गई चेन भी उनसे बरामद हो गई।
विज्ञापन

भोहरे जी का फाटक, सदर बाजार निवासी असीम बिहारी शनिवार रात आठ बजे पत्नी प्रीति वर्मा के साथ बाजार जा रहे थे। नौलक्खा स्थित एक भोजनालय के पास अपाचे सवार दो बदमाश आए। वह प्रीति के गले से चेन लूटकर तेजी से बाइक से भागने लगे। उस वक्त डिफेंस एस्टेट निवासी जितेंद्र पत्नी स्वेता के साथ दवा लेने आए थे। उन्होंने बदमाशों को देख लिया। इस पर दौड़ लगा दी। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश की कालर पकड़कर रोकने का प्रयास करने लगे।
इस पर एक बदमाश ने उन्हें गोली मारने की धमकी देते रहे। इसके बावजूद जितेंद्र ने उसे नहीं छोड़ा। उनके साथ पैदल ही दौड़ लगाते रहे। नौलक्खा चौराहे के पास भीड़भाड़ ने उन्होंने बदमाशों को बाइक से धक्का देकर गिरा लिया। उन्होंने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर आई पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में ले लिया। एक बदमाश के जूते में प्रीति वर्मा से लूटी गई चेन बरामद कर ली गई। दोनों बदमाश शाहगंज स्थित राधे वाली गली के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ में पता चला कि लूट का माल मलपुरा के एक सराफ को बेचते हैं। अब पुलिस सराफ की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

...तब बेटी की जान बचाने को छोड़ दिए थे
जितेंद्र सिंह का हींग की मंडी में लेदर फुटवियर का कारोबार है। शुक्रवार को वह स्वेता और चार साल की बेटी देविका के साथ एक्टिवा से सदर बाजार जा रहे थे। साईं मंदिर के पास बाइकर्स गैंग ने स्वेता के गले से 30 ग्राम की सोने की चेन तोड़ ली। तब जितेंद्र ने साहस दिखाया। पीछे वाले बदमाश की कॉलर पकड़ ली। इस पर उसने तमंचा निकाल लिया। वो गोली मारने की धमकी देने लगा। मगर, उन्होंने बदमाश को नहीं छोड़ा। तब उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इस पर ही जितेंद्र ने उसको छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें