फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर व्यापारी ने तीन लुटेरों को खदेड़ा

Sat, 13 Feb 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
साहसी व्यवसायी ने तीन लुटेरों को खदेड़ दिया। वे व्यवसायी से थैला लूटने आए थे। बदमाशों ने तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी भी दी लेकिन व्यवसायी नहीं घबराया। बाद में लोगों को आता देेख बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

नुनिहाई निवासी विनोद बाबू की क्षेत्र में ही पटेल प्रोवीजन स्टोर है। शुक्रवार सुबह तकरीबन आठ बजे दुकान खोलने आए। उनके पास बैग में 15 हजार रुपये रखे थे। तभी पल्सर सवार तीन बदमाश उनकी दुकान में आ गए। एक बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया। दूसरा थैला लूटने का प्रयास करने लगा। मगर, व्यवसायी ने थैला नहीं छोड़ा। बदमाशों ने पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद विनोद अकेले उनसे भिड़ गए। एक बदमाश से गुत्थमगुत्था हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। एक युवक ने पथराव भी कर दिया। इस पर बदमाश बाइक से भाग निकले। जिस वक्त व्यवसायी की बदमाशों से गुत्थमगुत्था हो रही थी उस वक्त एक चीता मोबाइल भी पास से ही निकल रही थी। इसके बावजूद बदमाश नहीं पकड़े जा सके। पीड़ित ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें