फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की जांच पर ब्रेक

Tue, 28 Jun 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
राजकुमार की पत्नी के बयान दर्ज नहीं कर पा रही पुलिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
भरतपुर हाउस गोलीकांड में मारे गए राजकुमार लालवानी की हत्या के केस की जांच पर फिर से ब्रेक लग गया है। पुलिस अभी तक राजकुमार की पत्नी निर्मला का बयान दर्ज नहीं कर पाई है जबकि पूरे केस की दिशा इसी से तय होनी है। अगर इसमें और देरी हुई तो सीधा फायदा आरोपियों को होगा। निर्मला ही घटना की एकमात्र चश्मदीद बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


20 जून की दोपहर हुई इस वारदात के दौरान कोठी में राजकुमार, संजीव के अलावा वह ही मौजूद थीं। पुलिस शुरू से उन्हें घटना का चश्मदीद मानकर जांच कर रही। उनके बयान से ही तय होना है कि गोलीकांड कैसे हुआ? संजीव और राजकुमार में से पहले गोली किसने चलाई? लेकिन उनका अभी तक बयान ही दर्ज नहीं हो पाया    है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि वह अभी तक इसके लिए तैयार नहीं हुई है लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके प्रयास ही ठीक से नहीं किए गए हैं। अधिकारी उन्हें भरोसा नहीं दे पा रहे हैं कि बयान देने से उन्हें कोई खतरा नहीं होगा।
विज्ञापन

उधर, इस केस की जांच पर फिर से ब्रेक लग गया है। बता दें, साक्ष्य के अभाव में नामजद आरोपी रवि को पहले ही छोड़ा जा चुका है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि पुलिस ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। हो सकता है कि  निर्मला बाद में बयान दर्ज काराएं।

--। डिब्बा पीड़ित आएं, केस दर्ज कराएं
आगरा। भरतपुर हाउस गोलीकांड की वजह माने जा रहे डिब्बा कारोबार की तमाम शिकायतें पुलिस के पास मौखिक रूप से पहुंच रही हैं। सोमवार को भी कई लोग हरीपर्वत थाना पहुंचे। उनका कहना था कि यह कारोबार फैलता जा रहा है। पुलिस इसके धंधेबाजों को नहीं पकड़ रही। बेकुसूरों को सता रही है। इस पर एसपी सिटी सुशील घुले ने मीडिया से कहा कि  डिब्बा कारोबार के जो भी पीड़ित हैं, वे उनके कार्यालय में आकर शिकायत कर सकते हैं। पुलिस तुरंत एफआईआर कर जांच करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें