आगरा में छात्र शिवम की आत्महत्या के मामले की जांच में पुलिस को बड़ी ही चौंकाने वाली जानकारी मिली है। शिवम ने गले में फांसी का फंदा लगाने के बाद सेल्फी ली थी। इसे पड़ोस में रहने वाली अपनी गर्ल फ्रेंड को भेजा और इसके बाद फंदे पर झूल गया था। उसका शव लटका हुआ मिला था। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से यह सेल्फी बरामद की है।
विज्ञापन
एटा के अवागढ़ निवासी जगमोहन चौहान का बेटा शिवम चौहान (23) केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर राजीव नगर में राम किशन वर्मा के मकान में किराए पर रहता था। उसने इसी साल बीएससी की थी। अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।न्यू आगरा के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ता था।
उससे डेढ़ साल छोटा उसका भाई भी साथ में ही रहता था। दोनों दशहरा की छुट्टियों में घर गए थे। सोमवार सुबह शिवम लौट आया था। इसके थोड़ी देर बाद ही उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। परिवारीजनों ने हत्या का केस बताया था जबकि पुलिस इसे शुरू से आत्महत्या बता रही थी।
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड को भेजे ये संदेश
Whatsapp
कारण यह था कि कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने ही गेट तोड़कर शव फंदे से उतारा था। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण हैंगिंग यानी लटकना आया, इससे मामला आत्महत्या का माना गया।
पुलिस ने उसका मोबाइल फोन चेक किया तो व्हाट्स ऐप में गर्लफ्रेंड को भेजे संदेश और फोटो मिले। इनमें से एक संदेश आत्महत्या से थोड़ी देर पहले का है, यह है गुड ब्वाय। इसके बाद एक फोटो है, इसमें वह गले में फंदा लगाए है, उसने यह फोटो छात्रा के फोटो पर पेस्ट करके भेजा, इसके नीचे सॉरी लिखा।
दरवाजा पीटती रह गई गर्लफ्रेंड
शिवम की गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि उसने जैसे ही यह फोटो और संदेश देखा, वैसे ही वह भागकर शिवम के कमरे पर पहुंची। उसने गेट पीटा, चिल्लाई। कहा, शिवम ऐसा मत करो, मेरी बात सुनो, लेकिन उसने एक न सुनी। इसके बाद उसने पड़ोसियों को बताया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
वहीं पुलिस ने बताया कि शिवम को शायद यह शक हो गया था कि उसकी गर्लफ्रेंड उसके छोटे भाई को चाहने लगी है। वह शिवम के साथ ही रहता है। गर्लफ्रेंड ने उसे दशहरा से चार दिन पहले नौ हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन उपहार में दिया था। तभी से शिवम उससे नाराज रहता था।
न्यू आगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में शिवम के पिता जगमोहन ने हत्या का केस दर्ज कराया है। इसमें पड़ोस में रहने वाली युवती ऋचा यादव, उसके पिता धर्मेन्द्र यादव, फुफेरा भाई पवन यादव और मकान मालिक राम किशन वर्मा नामजद कराए गए है। अब यह केस आत्महत्या की धारा में तरमीम कर दिया जाएगा।