फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फर्जी 'मंत्री' को पकड़ने के लिए लगानी पड़ी एसटीएफ

Tue, 11 Jul 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
फर्जी मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कभी खुद को मंत्री बताकर फोन किया तो किसी को विधायक बनकर हड़काया। प्रदेश में कई जिलों के अफसरों पर वह रौब गालिब कर चुका था। जब शिकायतें बढ़ीं तो एसटीएफ उसकी तलाश में लग गई।  
विज्ञापन


एसएसपी मथुरा, एसएसपी गाजियाबाद, सीओ अलीगढ़ के साथ नोएडा, आगरा और मेरठ के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों पर करीब पंद्रह दिनों से एक नंबर से लगातार फोन आ रहा था। फोन करने वाला खुद को मंत्री बताकर काम कराने का दबाव बनाता था। गिरफ्तार लोगों को छुड़ाने के लिए भी दबाव बनाता था। 

शक होने पर अफसरों ने एसटीएफ को जांच में लगा दिया। एसटीएफ ने सोमवार की रात को नौहझील से अलीगढ़ के थाना टप्पल के गांव जैंतपुरा निवासी प्रेम सिंह पुत्र करन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह नौहझील में घूम रहा था। एसटीएफ आगरा के अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से एक मोबाइल एवं तीन सिम बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


यह पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों पर काम कराने के लिए दबाव देता था। कभी विधायक तो कभी मंत्री बनकर धमकाता था। थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए युवक को आईपीसी की 419, 420 एवं 170 (लोक सेवक प्रतिरुपण) की धारा में जेल भेजा गया है। एसटीएफ इस पूरे मामले की पर्त खोलने में जुट गई है। पता लगा रही है कि युवक ने किन-किन अफसरों को फोन किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें