फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लटका मिला भाजयुमो नेता के पिता का शव, मोबाइल से सिम कार्ड गायब

Tue, 13 Jun 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
लोहे के जाल में लटका मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगला श्रोती में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में वन रक्षक अरुण तिवारी की मौत हो गई। वह एआरटीओ विभाग में तैनात महिला बाबू के मकान में किराए पर रहते थे। शव मकान की दूसरी मंजिल पर लोहे के जाल में लटका मिला। मृतक के मोबाइल से दोनों सिमों के गायब होने पर पुलिस वन कर्मचारी की मौत का मामला संदिग्ध मान रही है। हालांकि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन


वन विभाग में वन रक्षक के पद पर तैनात अरुण तिवारी (55) पुत्र हरचरन तिवारी मूलरूप से खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दरगापुर मोहनीपुर के रहने वाले थे। उनकी पत्नी विमला अपने पुत्र अंकित तिवारी (भाजपा युवा मोर्चा के महानगर संयोजक) के साथ उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरस्वती नगर में रहती हैं। 

वहीं, अरुण तिवारी जिला मुख्यालय के समीप नगला श्रोती में एआरटीओ विभाग में बाबू के पद पर तैनात प्रतिभा सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार की सुबह आठ बजे राज मिस्त्री और मजदूर भवन निर्माण को पहुंचे तो मकान की दूसरी मंजिल पर अरुण तिवारी का शव लोहे के जाल में लटका मिला। इस पर उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों और परिवारीजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अरुण तिवारी किराए पर रहते थे। मकान के मेनगेट के साथ अरुण तिवारी के कमरे का भी दरवाजा खुला था। इसलिए राजमिस्त्री और मजदूर  घर के अंदर प्रवेश कर गए थे। मृतक के मोबाइल फोन में दो सिम परिवारीजनों द्वारा होने की बात कही गई है। मोबाइल में एक भी सिम नहीं मिली। फोन परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के बेटे अंकित तिवारी तिवारी ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। 

उधर, जानकारी मिलने पर परिवहन विभाग में बाबू के पद पर तैनात प्रतिभा सिंह मौके पर पहुंच गईं थीं। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता का कहना है कि जैसे ही हम लोग घटना स्थल पर पहुंचे उससे पहले प्रतिभा सिंह ने अरुण तिवारी द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी देने चौकी पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें