फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को पीटने वालों को भाजपा नेता ने फोन कर छुड़ाया

Tue, 04 Jul 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए हाथापाई की। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक मौके से भाग गया। पुलिस कार्रवाई से पहले ही भाजपा के एक नेता का फोन आ गया। पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के आरोपियों को थाने से छोड़ दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को रामनगर पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक शैलेश निगम, एचसीपी शहजाद अली और सिपाही धर्मेंद्र सिंह चौकी के गेट पर वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी बिना नंबर की बाइक पर तीन युवकों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस द्वारा बाइक की चाभी निकालते ही युवकों ने अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। 

चौकी प्रभारी ने रोका तो उनके साथ भी अभद्रता की। पुलिस से होती अभद्रता देख लोग एकत्रित हो गए। भीड़ को देखते ही युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से दो युवकों को पकड़ लिया और थाने ले आई। पूछताछ में युवकों ने सत्यप्रकाश, प्रमोद कुमार नाम बताये हैं। वहीं, मौके से भागे आरोपी का नाम देवेंद्र है। 
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई करती इससे पहले भाजपा के एक नेता का फोन आ गया। दबाव बनने पर हाथापाई के आरोपी को पुलिस ने थाने से ही बिना कार्रर्वा के छोड़ दिए। थानाध्यक्ष लाइनपार का कहना है कि युवकों ने पुलिस से अभद्रता नहीं की थी। बल्कि गाड़ी सीज करने को लेकर विवाद हुआ था। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई। 

रामनगर चौकी प्रभारी शैलेश निगम के अनुसार बाइक रोकने पर युवकों ने सिपाही, एचसीपी और मेरे साथ अभद्रता की थी। दो युवकों को पकड़ कर थाने भेजा गया था। पूरे मामले से थानाध्यक्ष को अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष द्वारा कोई संतोषजनक जबाव न दिए जाने के कारण युवकों को थाने से छोड़ना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें