फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के नाम पर मुस्लिम महिला से पांच हजार रुपये ठगे, आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • फर्जी लैटर हेड पर किए थे हस्ताक्षर, सबमर्सिबल पंप लगवाने के नाम महिला से ली थी रकम, सांसद ने दर्ज कराया केस  
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल के फर्जी लैटर हेड पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर खंदौली क्षेत्र में एक महिला से पांच हजार रुपये ठग लिए गए। इसका आरोप गांव के ही निवासी भाजपा नेता पर है। सांसद ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया। उसे पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने यह रकम सरकारी सहायता पर सबमर्सिबल पंप लगवाने के नाम पर ली थी।

विज्ञापन


खंदौली के पुरा गोवर्धनपुरा निवासी नगमा पत्नी शाहरूख को सबमर्सिबल पंप लगवाना था। उसने स्थानीय भाजपा नेता मानवेंद्र सिकरवार से संपर्क किया। मानवेंद्र ने खुद को सांसद एसपी सिंह बघेल का परिचित बताया। कहा कि वह पंप लगवा देगा। इसके लिए पांच हजार रुपये मांगे। 


रुपये लेने के बाद सांसद के फर्जी लैटर हेड पर सबमर्सिबल पंप की संस्तुति करते हुए सीडीओ को निर्देशित कर दिया। सांसद के फर्जी हस्ताक्षर भी किए। नगमा ने अपने घर में  में पंप लगवाने के लिए बोरिंग करा ली। मगर, पंप लगाने कोई नहीं आया। इस पर नगमा ने मानवेंद्र से कहा, लेकिन वह टालमटोल करने लगा। यह भी कहा कि प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खंदौली का मंडल अध्यक्ष है आरोपी 

नगमा सांसद एसपी सिंह बघेल के आवास पर मिलने पहुंची। उन्हें मामले से अवगत कराया। सांसद ने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की थी। इस पर गुरुवार को थाना शाहगंज में सांसद की तहरीर पर धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। केस थाना शाहगंज में इसलिए लिखा गया क्योंकि सांसद का आवास इसी क्षेत्र में है। 

शुक्रवार को पुलिस ने मानवेंद्र सिकरवार को हिरासत में ले लिया। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि मानवेंद्र सिकरवार खुद को भाजपा नेता बता रहा है। खंदौली ब्लाक का मंडल अध्यक्ष है। वह सांसद से भी मिल चुका है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रुपये लेने का आरोप गलत बताया।

सांसद चाहर के नाम से भी हो चुकी ठगी की कोशिश
 
फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर के नाम से भी ठगी की कोशिश की जा चुकी है। दस दिन पहले ही उनका फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर लोगों से 25-25 हजार रुपये मांगे गए थे। इसकी जानकारी पर सांसद ने फेसबुक पर अपील की कि लोग ठगों के झांसें में न आएं। मामले की शिकायत एसएसपी से भी की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें