फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मारपीट पर भाजपा नेताओं ने घेरा थाना, हंगामा

Tue, 20 Dec 2016 01:14 AM IST
महिला से मारपीट पर भाजपा नेताओं ने घेरा थाना, हंगामा
विज्ञापन
girls fighting
विज्ञापन

विज्ञापन

जगदीशपुरा स्थित शिवधाम कालोनी, अमरपुरा में बीबीएल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आरडी शर्मा का फीस के लिए छात्र की मां मोहन देवी से विवाद हो गया। आरोप है कि प्रिंसिपल ने उनसे मारपीट कर दी। पुलिस छात्र को पकड़कर ही थाने ले आई। जानकारी पर सांसद रामशंकर कठेरिया और भाजपा नेता थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा किया। तब पुलिस ने छात्र को छोड़ा और प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

राधिका पुरम, सिकंदरा निवासी ओमप्रकाश का बेटा वीरू राजपूत कक्षा दस का छात्र है। आरोप है कि वीरू सोमवार सुबह स्कूल गया तो प्रिंसिपल ने उससे फीस के 3500 रुपये मांगे। वीरू ने इसे बाद में जमा करने को कहा तो प्रिंसिपल ने उसे घर भेज दिया। छात्र ने इस बारे में मां मोहन देवी को बताया। वह स्कूल पहुंची और आधी फीस अभी और बाकी फीस बाद में जमा करने को कहा। आरोप है कि प्रिंसिपल ने इनकार कर उनसे गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। उनके हाथ में सरिया मारकर घायल कर दिया। तब मोहन देवी पश्चिमपुरी चौकी पर शिकायत करने गईं। इसी बीच प्रिंसिपल ने पुलिस को स्कूल में हंगामे की गलत सूचना दी। तब थाना जगदीशपुरा पुलिस वीरू को थाने ले आई। मोहन देवी के जानकारी देने पर सांसद समेत भाजपा के अनिरुद्ध भदौरिया, विनोद सारस्वत, प्रमोद गुप्ता, अशफाक सेफी, बृजेश उपाध्याय, अपर्णा सिंह, शरद चौहान, चंद्रप्रकाश सोनी, अभिषेक वर्मा थाने पहुंच गए। सांसद ने पुलिस से छात्र को पकड़ने का कारण पूछा तो पुलिसकर्मी जवाब नहीं दे सके। तब छात्र को छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रिंसिपल के पास हंगामे की क्लिीपिंग है। हालांकि अभी उसने यह दिखाई नहीं है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें