फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहन में महिला की गला दबाकर हत्या

Wed, 08 Mar 2017 01:31 AM IST
बरहन में महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव सैफुद्दीनपुर में सोमवार की रात घर में अकेली सो रही एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वैड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

गांव सैफुद्दीनपुर (नगला चंद्रभान) निवासी पप्पू पुत्र हेतराम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार की रात लगभग नौ बजे अपने दो पुत्रों के साथ खेत में फसल की सिंचाई कर घर लौटे तो गांव का ही धर्मवीर सिंह पुत्र सत्यपाल और एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर से निकलते दिखे। पप्पू ने घर के अंदर जाकर देखा तो उनकी पत्नी मीरा (38) चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके कपडे़ अस्तव्यस्त थे। उन्होंने पत्नी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस, डॉग स्क्वैड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर ही रिपोर्ट में धारा को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें