फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्ता बाजार में पुलिस टीम की पिटाई

Wed, 08 Mar 2017 01:29 AM IST
छत्ता बाजार में पुलिस टीम की पिटाई
विज्ञापन
पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
छत्ता के मुख्य बाजार में मंगलवार दोपहर पुलिस टीम की पिटाई कर दी गई। यहां दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पहुंची थी पुलिस। एक पक्ष ने पुलिस को घेर लिया और जिम से लड़के बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद पुलिस की पिटाई की गई। इसके चलते छत्ता और मोतीगंज के बाजार बंद हो गए थे। बाद में और फोर्स आने पर स्थिति सामान्य हुई। इस मामले में पुलिस अपनी ओर से केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन

झगड़ा कबीर और उसके पड़ोसियों केबीच हुआ था। इसकी सूचना पर पहले दो सिपाही पहुंचे। उनकी पिटाई कर दी गई। कबीर ने बताया कि उससे झगड़ रहे लोग पुलिस से उलझ गए। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर छत्ता थाना पहुंचे तो उनसे भी तू तू मै मै हो गई। बाद में थाना से और फोर्स बुलानी पड़ी।
इस पर आरोपी भाग निकले। थोड़ी देर में बाजार भी खुल गए। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें, यहां पहले भी पुलिस के साथ बदसलूकी की जा चुकी है।
विज्ञापन

--। महिला से गहने ठगे
आगरा। ट्रांस यमुना कालोनी में घर के बाहर खड़ी लता से दो युवकों ने पता पूछा। तभी एक बाबा वहां से गुजरा। उसने महिला को बातों में लगाकर उससे सोने के कंगन उतरवा लिए। उससे कहा कि वह मंदिर में गहने पहनकर न जाए। महिला उसे कंगन दे गई। लौटी तो बाबा गहने लेकर जा चुका था।
--। एटीम से निकाले 20 हजार 
कालिंदी विहार की प्रियंका पास के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गए। दस हजार की रकम भरी लेकिन पैसे नहीं निकले। वहां खड़े युवक ने कहा कि वह अपना कार्ड ट्राई करता है। उसने कार्ड लगाया तो दस हजार निकल गए। इसके बाद महिला से फिर से ट्राई करने को कहा। इस बार भी उसकी रकम नहीं निकली। युवक ने फिर से अपना कार्ड ट्राई किया तो फिर से दस हजार निकल गए। बाद में महिला के मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 20 हजार निकाले गए हैं। युवक ने धोखे से यह काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें