फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के फरमान पर पुलिस की खामोशी

Sun, 29 May 2016 01:49 AM IST
पंचायत के फरमान पर पुलिस की खामोशी
विज्ञापन
पंचायत के फरमान पर पुलिस की खामोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरहन के एक गांव में विवाहिता के साथ रेप के मामले में हुई पंचायत के फरमान पर पुलिस ने चुप्पी साध ली है। मामला मीडिया में आने पर रेप के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी युवक पकड़ लिया गया है। लेकिन उसे सिर्फ पांच जूते मारने की सजा देकर मामला रफा दफा करने की कोशिश करने वाले पंचों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पहले आरोपी को बचाने में पुलिस ने भी कसर नहीं छोड़ी। पीड़ित महिला पर राजीनामा का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन

रेप की वारदात तीन दिन पहले हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज किया शुक्रवार की देर रात। वो भी तब जबकि पंचायत का मामला मीडिया में आ गया। धारा रेप की नहीं, रेप के प्रयास की लगाई गई है। इसके लिए दो बार तहरीर ली गई। पहले रेप की तहरीर दी। इसे पुलिस ने बदलवा दिया।
गांव के लोगंों ने बताया कि थाना पुलिस ने पीड़ित महिला से राजीनामा पर दस्तखत करने के लिए कहा। उसने मना कर दिया। इस दौरान एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बना ली।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे डिलीट करा दिया। इसके बाद रात में एसपी देहात बबीता साहू थाना पहुंची। तब केस दर्ज किया गया। शनिवार को आरोपी को पकड़ लिया गया। वह गांव का ही है । थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, पुलिस काफी देर तक इसी में उलझी रही कि आरोपी बालिग है या नाबालिग। बाद में उसे बालिग माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें