फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में प्रेमी युगल को जिंदा जलाने की कोशिश

Thu, 20 Oct 2016 12:48 AM IST
घर में प्रेमी युगल को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन
करवाचौथ
विज्ञापन
करवाचौथ पर प्रेमिका से मिलने आना एक प्रेमी को भारी पकड़ लिया। युवती के घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया। कमरे में बंद करने के बाद पिटाई लगाई और मोटर वाइंडिंग में प्रयोग होने वाला केमिकल डाल दिया। आरोप है कि दोनों को जिंदा जलाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। उधर, घरवालों का कहना है कि युवक ने खुद ही केमिकल अपने ऊपर डाला है। 
विज्ञापन

एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती के प्रेम संबंध तीन साल से घर के पास ही घड़ी की दुकान करने वाले युवक से हैं। बताया गया दोनों ने चोरी छिपे मंदिर में शादी भी रचा ली है। इस बात की भनक परिवारीजनों को भी नहीं थी। बुधवार को करवाचौथ पर युवती ने युवक को अपने घर पर बुलाया। युवती के परिवारीजनों ने दोनों को पकड़ लिया। युवती का आरोप है कि परिवारीजनों ने उसे और युवक को कमरे में बंद करके पीटने के बाद ज्वलनशील केमिकल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें मुक्त कराया। अब युवती अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा। वहीं युवती के घरवालों का कहना है कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर 35 लाख के आभूषण हड़प चुका है। युवक को आभूषण के बारे में बात करने के लिए घर बुलाया था। दबाव डालने पर उसने पहले खुद पर केमिकल डाला, बाद में अन्य लोगों पर केमिकल डाल दिया। वो तो गनीमत रही कि आग लगाने से पहले उसे रोक लिया। एसओ एत्माद्दौला थाना का कहना है कि दोनों के आरोपों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें