फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरता पुरस्कार से सम्मानित छात्रा को अगवा करने का प्रयास

Thu, 14 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोहल्ले में सट्टा बंद कराने पर परिवार को मिल रही है धमकी 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित मंटोला क्षेत्र की 12वीं की छात्रा नाजिया दबंगों की धमकी से दहशत में है। उसका आरोप है कि मोहल्ले में सट्टा बंद कराने पर उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। चार दिन पहले छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया गया। पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को उसने एसपी सिटी से शिकायत की है। 
विज्ञापन

नाजिया ने बताया कि तकरीबन 50 साल से उसके मोहल्ले में सट्टा हो रहा था। इसमें एक महिला और अन्य शामिल हैं। इन लोगों को पुलिस की शह भी मिल रही थी। पिछले दिनों मोहल्ले के लोग सट्टा कराने वालों के खिलाफ हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट और एसएसपी से शिकायत की। सभी लोगों ने अपने हस्ताक्षर करते हुए एक शिकायती पत्र दिया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने थाना मंटोला पुलिस को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद सट्टा बंद करा दिया गया। मगर, अब उक्त लोग उससे और उसके परिवार से रंजिश मान बैठे हैं। महिला ने उसके पिता, भाई सहित अन्य लोगों के खिलाफ बलात्कार और चोरी का मुकदमा लिखवाने के लिए थाना मंटोला में तहरीर दी है। उसके बाद से पुलिस लगातार उनको परेशान कर रही है। 
26 जून को महिला के भाई ने छात्रा का घर के पास दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर मारपीट कर दी। मोहल्ले के लोगों के आने पर वह धमकी देकर भाग गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब उसे स्कूल आते-जाते परेशान किया जा रहा है। 28 जून से लगातार थाना पुलिस के चक्कर काट रही छात्रा की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बुधवार को उसने एसपी सिटी सुशील घुले को अपनी व्यथा सुनाई। एसपी सिटी का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उसके परिवार की सुरक्षा के भी निर्देश दिए गए हैं।  उधर, थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। इसलिए छात्रा की मां और भाई, जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोगों को पाबंद किया गया है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किया था वीरता पुरस्कार से सम्मानित
पीड़ित छात्रा ने अगस्त 2015 में मंटोला क्षेत्र के स्कूल के बाहर से तीसरी कक्षा की छात्रा को अगवा होने से बचा लिया था। वह बाइक सवार दो बदमाशों से भिड़ गई थी। बदमाश बच्ची को छोड़कर भाग निकले थे। उसके इस साहस पर शहर की कई सामाजिक संस्थाओं ने और पुलिस प्रशासन ने उसका सम्मान किया था। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उसको रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से  सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें