फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर बच्ची से दुराचार का प्रयास

Sat, 06 Jun 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र में रामकिशन (बदला नाम) किराये के मकान में रहते हैं। गुरुवार रात रामकिशन की पत्नी अपनी चार बेटियों और बेटे के साथ छत पर सो रही थीं। पति पड़ोस में हुए झगड़े के मामले में थाने गए हुए थे। रात में किसी वक्त मकान मालिक का बेटा उनकी 11 साल की बेटी को उठाकर ले गया। अपने कमरे में बंद करने के बाद दुराचार का प्रयास किया। बेटी को बिस्तर से गायब देखकर रामकिशन की पत्नी ने घर के बाहर आकर देखा। इसके बाद पड़ोसियों को जानकारी दी। शक होने पर मकान मालिक के बेटे के कमरे का दरवाजा किसी तरह खुलवाया। अंदर बच्ची के साथ आरोपी कमल भी मिल गया। उसने भागने की कोशिश की, मगर लोगों ने दबोच लिया। जमकर धुनाई की। इस मामले में रामकिशन की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और दुराचार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ एत्माद्दौला ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें