एटा में कोचिंग से घर लौट रही बीटीसी की छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर उसे अगवा करने की कोशिश की। छात्रा की चीखपुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपी हिरासत में ले लिया। छात्रा के परिजनों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बीटीसी की पढ़ाई कर रही है। वो कस्बा अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर पर प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रही है। रविवार दोपहर वो कोचिंग सेंटर से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रही थी।
किला रोड पर एक युवक ने लात मारकर छात्रा की साइकिल गिरा दी और आरोपी उसका हाथ पकड़ खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर आरोपी नहीं माना तो छात्रा ने मदद के लिए चिल्लाने लगी। चीखपुकार सुनकर खेत पर काम करने वाले लोगों ने मौके की ओर दौड़े।